Tuesday, March 3, 2020

मौलाना ने मदरसा की छात्रा के साथ कई महीने तक किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

maulana-rape-case

रांमांडर थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे में पढ़ाने वाली मौलाना ने 12 वर्षीया छात्रा के साथ कई महीने तक दुष्कर्म किया। कई महीने तक दुष्कर्म होने से जब छात्रा गर्भवती हो गयी, तब मौलाना की घिनौनी करतूत का पर्दाफ़ाश हुआ। पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा की मेडिकल जांच के लिए उसे सदर अस्पताल रांची भेजा गया है। आरोपी मौलाना पर इससे पहले भी दुष्कर्म करने के आरोप लग चुके हैं। पिछली बार उसने पैसे के बल पर मामले को दबा दिया था, जानकारी के मुताबिक़ इस मामले को भी दबाने की पूरी तैयारी कर ली गयी थी।
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया, बकरीद के दिन नमाज अदा करने के बाद मौलाना उसे एक कमरे में ले गया। वहाँ छात्रा के साथ मौलाना ने कई बार दुष्कर्म किया, दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने छात्रा को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर से छात्रा ने इस बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया, यह देखकर मौलवी का हौसला बढ़ गया। इसके बाद आरोपी मौलाना छात्रा के साथ लगभग हर दिन दुष्कर्म करने लगा। लगातार कई महीने तक दुष्कर्म होने की वजह से छात्रा गर्भवती हो गयी। इसकी जानकारी होने पर मौलाना छात्रा को रातू थाना क्षेत्र के संजीवनी अस्पताल ले गया, जहां उसे दो दिनों तक कई दवाईयां खिलाई गयी। दवाई खाने से छत्रा की हालत और भी बिगड़ने लगी, इसके बाद छात्रा ने अपने माता – पिता को दुष्कर्म की जानकारी दी

जानकारी के अनुसार आरोपी मौलाना पर इससे पूर्व भी दुष्कर्म करने के आरोप लग चुके हैं। कई महीने पूर्व आरोपी पर दो बार दुष्कर्म का आरोप लग चुका है, लेकिन उसने पैसे देकर मामले को निपटा लिया था। इस बार भी 1 लाख रुपये में मामला तय हो गया था, जिसमे 85 हजार पड़ता के परिवार को और 15 हजार दलाल को देना तय हुआ था।

Monday, February 6, 2017

इस युवक का है अजीब शौक, लड़कियों को हाथ नहीं लगाता लेकिन


पटना [जेएनएन]। लड़कियों को देखना, घूरना, या अश्लील हरकतें करना क्या किसी की आदत होती है। हां, एक शख्स है जो एेसा करता है। वह पटना के कॉलेजों के सामने कॉलेज के खुलते ही अपनी बाइक लगाकर खड़ा रहता है और जब तक लड़कियों की छुट्टी नहीं हो जाती यह घऱ नहीं जाता। आती-जाती लड़कियों से गंदे मजाक, उनके साथ अश्लील हरकतें इसका शौक है।
लड़कियों ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस शख्स का नाम मुकेश है और वह पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज के पास अपना अड्डा बनाए हुए था।
बता दें कि कुछ दिन पहले पटना की लड़कियों ने एसएसपी मनु महाराज को फूल भेंट किया था। तब उन्होंने लड़कियों से वादा किया था कि जान दे देंगे लेकिन इज्जत पर आंच नहीं आने देंगे। अब शहर के मनचलों पर पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। जेडी विमेंस कॉलेज के पास पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक मुकेश लड़कियों को देख अश्लील हरकत करता था। वह कॉलेज के सामने बाइक लगाकर बैठा रहता था। पुलिस ने लड़कियों की शिकायत पर मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ बाइक को भी बरामद कर लिया है। मुकेश चालीस साल का है।
मुकेश बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है। हर दिन कॉलेज टाइमिंग के दौरान वह सड़क किनारे बाइक लगाकर बैठ जाता था। फिर लड़कियों को देख अश्लील हरकत करता था। पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

'रईस' की लैला बनने के लिए सनी लियोन को मिला इतने करोड़ का ऑफर


नई दिल्ली। शाहरुख खान की अगली फिल्म 'रईय' में सनी लियोन का एक धमाकेदार आइटम सॉन्ग नजर आने वाला है, वो भी फिल्म 'कुर्बानी' के पॉपुलर सॉन्ग 'लैला ओ लैला' पर। फिलहाल 'रईस' से सनी का आइटम सॉन्ग रिलीज नहीं हुआ है, मगर ट्रेलर में इसकी एक झलक ने ही इतनी धूम मचा दी है कि उनके के वारे-न्यारे हो गए हैं। उन्हें 'रईस' की लैला बनकर लाइव परफॉर्मेंस देने के लिए करोड़ों का ऑफर दिए जाने की चर्चा है।
जी हां, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक जानेमाने होटल ने नए साल के मौके पर 'लैला ओ लैला' पर परफॉर्म करने के लिए सनी को साढ़े तीन-चार करोड़ रुपए का ऑफर दिया है। अब यह सिर्फ सनी के लिए ही नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए भी काफी अच्छी खबर है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब सनी किसी आइटम नंबर पर लाइव परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी। 'बेबी डॉल' पर वो कई बार थिरक चुकी हैं और ऑडियंस हर बार वन्स मोर-वन्स मोर चिल्लाती नजर आई है।

हालांकि इस बार और भी बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस बार वो शाहरुख खान की फिल्म में आइटम सॉन्ग पेश करती नजर आएंगी। सोचिए जब ट्रेलर में अपनी एक झलक से ही सनी ने इतना धमाल मचा दिया है तो पूरा सॉन्ग आने पर क्या होगा।

जब वरुण ने सलमान को कह दिया अंकल और सलमान ने जड़ा थप्पड़


अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। वरुण धवन इन दिनों अपनी नई फिल्म जुड़वा 2 को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन वो इस बात से अधिक उत्साहित हैं कि उन्हें अपने पिता के साथ एक बार फिर फिल्म करने का मौक़ा मिला है।
फिल्म की शूटिंग की शुरुआत जल्द ही होने वाली है और वरुण ने जुड़वा फिल्म से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को शेयर करते हुए बताया कि जब वह पहली बार फिल्म के ट्रायल में अपने पापा के साथ गए थे तो बाहर सलमान खान टीशर्ट और हाफ पेंट में थे और उन्होंने सलमान खान को अंकल बोल दिया था। तो सलमान ने वरुण को प्यार से थप्पड़ लगाते हुए कह दिया था कि डोंट कॉल में अंकल, बोलना है तो कॉल मी भाई और उस वक़्त से वरुण ने सलमान को भाई बोलना शुरू कर दिया था।

वरुण को इस फिल्म की शूटिंग को याद करते हुए बताते हैं कि उस वक़्त वह बहुत छोटे थे और उन्हें लगता था कि वह पिकनिक पर गए हैं। फिल्म का काफी हिस्सा मॉरीशस में शूट हुआ था। वरुण ने साफ़ शब्दों में कहा है कि वे सलमान से किसी भी तरह से तुलना नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि उनको देखकर वह बड़े हुए हैं। डेविड धवन ने भी अपनी पुरानी यादों को शेयर करते हुए बताया कि सलमान ने जुड़वां से पहले कभी डबल रोल नहीं किया था। इस फिल्म से जब उनको सफलता मिली तो सलमान बहुत खुश हो गए थे।

डेविड ने यह भी बताया कि फिल्म में पुरानी जुडवा के दो गाने चलती है क्या नौ से बारह और ऊंची हैं बिल्डिंग रहेंगे। बाकी नए गाने होंगे और स्टोरीलाइन में भी बदलाव होगा। साजिद नाडियाडवाला के लिए भी जुड़वा फिल्म का खास स्थान इसलिए है, क्योंकि यह साजिद की पहली हिट फिल्म थी उस दौर में। फ़िल्म में सलमान ख़ान का स्पेशल एपीयरेंस भी होगा।

Featured Post

मौलाना ने मदरसा की छात्रा के साथ कई महीने तक किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

रांमांडर थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे में पढ़ाने वाली मौलाना ने 12 वर्षीया छात्रा के साथ कई महीने तक दुष्कर्म किया। कई महीने तक दुष्कर्म...