पटना [जेएनएन]। लड़कियों को देखना, घूरना, या अश्लील हरकतें करना क्या किसी की आदत होती है। हां, एक शख्स है जो एेसा करता है। वह पटना के कॉलेजों के सामने कॉलेज के खुलते ही अपनी बाइक लगाकर खड़ा रहता है और जब तक लड़कियों की छुट्टी नहीं हो जाती यह घऱ नहीं जाता। आती-जाती लड़कियों से गंदे मजाक, उनके साथ अश्लील हरकतें इसका शौक है।
लड़कियों ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस शख्स का नाम मुकेश है और वह पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज के पास अपना अड्डा बनाए हुए था।
बता दें कि कुछ दिन पहले पटना की लड़कियों ने एसएसपी मनु महाराज को फूल भेंट किया था। तब उन्होंने लड़कियों से वादा किया था कि जान दे देंगे लेकिन इज्जत पर आंच नहीं आने देंगे। अब शहर के मनचलों पर पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। जेडी विमेंस कॉलेज के पास पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक मुकेश लड़कियों को देख अश्लील हरकत करता था। वह कॉलेज के सामने बाइक लगाकर बैठा रहता था। पुलिस ने लड़कियों की शिकायत पर मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ बाइक को भी बरामद कर लिया है। मुकेश चालीस साल का है।
मुकेश बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है। हर दिन कॉलेज टाइमिंग के दौरान वह सड़क किनारे बाइक लगाकर बैठ जाता था। फिर लड़कियों को देख अश्लील हरकत करता था। पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
No comments:
Write comments